फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फर्जी लाइसेंस बनाने के आरोप में तीन संचालक हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को डीएम और एडीएम के औचक निरीक्षण से हलचल रही। डीएम ने ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर आवेदक की बाइक चलवाकर उसकी क्षमता परखी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे स्थानों के ड्राइविंग लाइसेंस कम समय में बनवाने की शिकायत पर पुलिस तीन ऑनलाइन सेंटरों के संचालकों और ऑपरेटरों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
डीएम संजय चौहान ने ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर एक आवेदक से बाइक चलवाई। आवेदक परीक्षण में सफल रहा। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव, पेयजल, साफ-सफाई और कर्मचारियों के कामकाज की जानकारी ली। डीएम ने एआरटीओ को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को कामकाज में पारदर्शिता और जिम्मेदारी बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उधर, एआरटीओ कार्यालय के आसपास ऑनलाइन सेवाएं देने वाले तीन सेंटरों के संचालकों और ऑपरेटरों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें