कोरोना से तीन नए लोग संक्रमित मिले
पडरौना। बृहस्पतिवार को कोरोना से तीन नए लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5633 हो गई है। जबकि कुल 61 मरीजों की अब तक मौत हुई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1632 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट के लिए लिया गया, जबकि 844 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 841 निगेटिव और तीन पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले लोग फाजिलनगर और अन्य क्षेत्रों से हैं। इस तरह अब तक कराई गई 280250 लोगों की जांच में 5633 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को कोई मरीज स्वस्थ नहीं मिला। कुल 5553 लोग स्वस्थ हुए। 61 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई, जबकि 19 अभी भी इससे जूझ रहे हैं।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर दो प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.57 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। उन्होंने लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।