फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चक्रवाती तूफान से तीन की मौत, गोरखपुर-नरकटियागंज रेलवे लाइन पर 14 घंटे बाद ठप रहा ट्रेनों का संचालन

Sat, 01 Jun 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रायपुर गांव में मकान पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
पडरौना। चक्रवाती तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई और पेड़ गिरने और ओएचई केबल टूटने से गोरखपुर-नरकटियागंज रेलवे लाइन पर 14 घंटे तक ट्रेनों का आवागम ठप रहा। पोल-तार टूटने से 300 से अधिक गांवों की ठप हुई आपूर्ति शुक्रवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। दर्जनों लोगों के टिनेशेड उड़ गए। तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाकी दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव के महदेवा मंदिर के पास पेड़ गिरने से बाहर सो रही 60 वर्षीय नगीया देवी पत्नी महंथ जायसवाल की मौत हो गई, जबकि पास में सो रही उनकी पौत्री गुड़िया बाल-बाल बच गई। गांव के प्रधान उदयभान गोड़ ने बताया कि आंधी आने पर नगीया देवी घर के अंदर जाने के लिए उठी कि उनके ऊपर अशोक का पेड़ गिर गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बेतिया गांव में टिनशेड गिरने से 18 वर्षीय अरमान और 14 वर्षीय सलमान पुत्रगण सदीक घायल हो गए। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। चिरइहवां के 50 वर्षीय छांगुर अपने घर में सो रहे थे। तूफान में उनका छप्पर गिर गया। इसमें दबकर उनकी मौत हो गई। आंधी कम होने परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने छज्जे में दबे छांगुर का शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं खड्डा के लखुआ लखुई के 60 वर्षीय कपिलदेव टिनशेड में सोए थे। आंधी के दौरान पड़ोसी के मकान की रेलिंग गिर गई और इसमें दबकर कपिलदेव की मौत हो गई। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर गेट संख्या 31ए और 34 ए पर पेड़ गिरने के कारण गेट टूट गया और ओएचई केबल टूटने से बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक ट्रेन यातायात ठप रहा। अमृत भारत एक्सप्रेस और संप्तक्रांति एक्सप्रेस बगहा, पनियहवा और खड्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। पनियहवा स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ओएचई केबल टूटने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित था। खराबी को ठीक कर रूट को बहाल कर दिया गया है।
-
आंधी तूफान में जिनकी मौत हुई है। उनके परिजनों के घर राजस्वकर्मियों को भेजा गया था। नियमानुसार जो भी शासन से आर्थिक मदद मिलेगी, उसे दिलाया जाएगा। आंधी से जो भी नुकसान हुआ है। उसका आकलन कराया जा रहा है। बिजली निगम को तार और पोल को ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया गया है। -वैभव मिश्र, एडीएम प्रशासन

रायपुर गांव में मकान पर गिरा पेड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें