फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दरोगा और चार सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 24 Nov 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण एसपी संतोष मिश्रा ने शुक्रवार की आधी रात तीन दरोगा व चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस सोशल मीडिया सेल की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही व कार्यों में शिथिलता बरतने के मामले में तरयासुजान थाने में तैनात एसआई मेराज अहमद, अहिरौली बाजार में तैनात एसआई पुरुषोत्तम पांडेय, नेबुआ नौरंगिया में तैनात आशुतोष जायसवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
तमकुहीराज थाने में आरक्षी चालक गुलाम, कांस्टेबल दिव्यमान यादव, विनोद यादव व तरयासुजान थाने के कांस्टेबल कृष्ण मौर्य को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद महकमे में खलबली मची हुई है। सूत्रों का कहना है कि तमकुहीराज थाने के कांस्टेबल गुलाम व दिव्यमान यादव कुछ माह पूर्व सीओ तमकुहीराज के साथ बतौर चालक व अंगरक्षक तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैनाती के दौरान इन दोनों पुलिसकर्मियों के कार्यप्रणाली की चर्चा क्षेत्र में खूब रही। इसके बाद इनका तबादला हो गया, लेकिन हाईवे से दोनों का मोहभंग नहीं हो सका। जुगाड़ के सहारे यहां से तबादले के कुछ माह बाद ही दोनों सिपाही हाईवे के तमकुहीराज थाने पर तैनाती करा ली। नई तैनाती के बाद फिर एक बार ये दोनों पुलिसकर्मी क्षेत्र व हाईवे पर खासा सक्रिय दिखने लगे। इसकी चर्चा सरेआम रहीं। वहीं, इनके साथ लाइन हाजिर हुए विनोद यादव भी कभी चर्चित रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें