संवाद न्यूज एजेंसी
जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के दुर्गवलिया गांव पास बुधवार की सुबह बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर भिजवाया। जहां डाॅक्टर ने एक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
बुधवार की सुबह कसया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर के टोला बाजूपट्टी निवासी मुकेश कुशवाहा (23) व अखिलेश कुशवाहा (25) एक बाइक से अर्जुनहा जा रहे थे। दुर्गवलिया गांव स्थित डायट के गेट के पास कसया थाना क्षेत्र के ही दुर्गवलिया गांव निवासी प्रियंका ओझा (35) की स्कूटी से टक्कर हो गई। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कूटी कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।