पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरपुर बेलही ग्राम सभा निवासी राजेन्द्र कुशवाहा अपने पुत्र मुकेश 22 वर्ष तथा पुत्री रीमा 20 वर्ष को लेकर बाइक से मैनपुर कोट जा रहे थे। अमवा ग्राम सभा के पास पेट्रोल पंप के सामने क्रासिंग पार कर रहे एक बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
जिससे राजेन्द्र बाइक लेकर गिर पड़े और टक्कर मारने वाला युवक बाइक सहित फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है।