तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी हत्या बहन के पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिल कर दी है। इस बात की जानकारी बहन के गांव के एक व्यक्ति ने मोबाइल पर उन्हें दी। जब बहन के ससुराल मिश्र ढाढ़ा पहुंचे ससुराल वालों ने बताया कि बहन की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में कोतवाल अंजनी श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तहरीर की जानकारी नहीं है।