फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-बाइक की टक्कर में पति-पत्नी और पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो-बाइक की टक्कर में पति-पत्नी और पुत्री घायल
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खानूछपरा गांव के निकट टेंपो की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

देवगांव निवासी राजेंद्र मद्धेशिया बुधवार की शाम अपनी पत्नी पुनीता और बेटी साधना के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह खानूछपरा गांव के पास पहुंचे थे कि कप्तानगंज की तरफ से आ रहे टेंपो की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में राजेंद्र मद्धेशिया परिवार सहित घायल हो गए। पकड़ियार में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश शाही बृजेश विश्वकर्मा और विनय मौर्या के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कोटवा सीएचसी पर भेजा। टेंपो और चालक को थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें