फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म दंडधीश का हुआ मुहूर्त, शूटिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्म दंडधीश का हुआ मुहूर्त, शूटिंग आज से
विज्ञापन

पडरौना। निर्मला देवी फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म दंडधीश की शूटिंग जिले में होगी। इसके लिए बुधवार को पडरौना नगर के एक होटल में पूजा हुई। कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल ने शुभ मुहूर्त के अवसर पर पूजा के बाद फिल्म बनाने वाली टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मनीष ने कहा कि जनपद व आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग के लिए अच्छा लोकेशन है। इस फिल्म में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जाना सुखद है। पटकथा लेखक व निर्देशक संदीप एस द्विवेदी ने बताया कि फिल्म के निर्माता सुधांशु दत्त हैं। फिल्म में मुख्य किरदार संजय गोंड, सुधांशु दत्त पांडेय, बबली नायक, खुशबू, भोला पांडेय, कॉमेडी एक्टर शिप्पी भट्ट के अलावा नर्वदा शर्मा, सतीश राज, नीरज रौनियार, दिलीप कुशवाहा, पार्वती देवी, उपेंद्र सिंह और सुमन भारती हैं। फिल्म में गीत संगीत मुरली शेखर, कैमरामैन अशोक माही व चंदन झा, मेकअप मैन माइकल व गुड्डू गोल्डन, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह व दीपक, पीआरओ मुन्ना मुस्कान हैं। स्वर अंतरा सिंह, प्रियंका, भवेश दत्त, मोहन राठौर, मुरली शेखर, अलका एस द्विवेदी, सुजीत गौतम ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म पूर्णत: सामाजिक और पारिवारिक है। बृहस्पतिवार से पडरौना नगर में शूटिंग की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें