फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की खुदकुशी के मामले में पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर की खुदकुशी के मामले में पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला था ग्राम पंचायत सचिव के पति का शव
हाटा(कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बाजार में ग्राम पंचायत सचिव के इंजीनियर पति की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें ससुर और साला भी शामिल हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी आनंद सिंह (38) का शव सुकरौली स्थित किराए के मकान में फंदे से लटका मिला था। वह पेशे से इंजीनियर थे और चार महीने पहले अमेरिका से आए थे। उनकी पत्नी नीलम सिंह ग्राम पंचायत सचिव हैं और सुकरौली विकास खंड में तैनाती ह्रै। मृतक के परिवार के लोगों ने पत्नी समेत दस लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को हाटा के कोतवाल आरके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आनंद सिंह के रामकोला थाना ोत्र के गांव खोड़हा स्थित ससुराल में छापा मारकर पत्नी नीलम सिंह, ससुर जीतन सिंह और साले अंगद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें