फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग से तीन झोपड़िया जलीं, दंपती झुलसा

Fri, 25 Apr 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही/गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बभनौली में देर रात को तीन झोपड़ी में आग लग गई। आग की पलटे निकलता देख लोग शोर मचाने लगे और झोपड़ी में बंधे बकरी, व सामान निकालने लगे। इस दौरान अचानक रसोई गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया और सुरेश (60), इनकी पत्नी गठिया (55) झुलस गई, बाकी लोग बाल-बाल बच गए। दोनों का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आग में चार बकरी समेत एक लाख से अधिक का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट पीड़ित बता रहे हैं।
विज्ञापन

बरवा बभनौली गांव निवासी सुरेश यादव की झोपड़ी में बिजली की तार से निकली चिंगारी से आग शार्ट सर्किट से आग लग गई। झोड़पी के बाहर सो रहे दंपती की नीद खुली तो कुछ झोपाड़ी से आग की लपटें निकल रही थी। अभी कुछ समझ पाते कि आग पड़ोस के धुरेंद्र और संदीप की झोपड़ी को आगोश में ले लिया। झोपड़ी में बंधी बकरियों और सामान का निकालने का प्रयास सभी लोग करने लगे, लेकिन इस दौरान छोटा रसोई गैस सिंलिडर ब्लास्ट हो गया और सुरेश इनकी पत्नी गठिया देवी झुलस गईं। आग में चार बकरियां मर गई और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। तमकुहीराज एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने बताया कि राजस्वकर्मी को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्टर आने के बाद जो भी नियमानुसार आर्थिक मदद होगी। वह दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें