फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्जर हो चुके तीन पुलों का होगा निर्माण, शासन से मिली स्वीकृति

Thu, 28 Nov 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के तीन जर्जर पुलों के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक पीएन पाठक की ओर से लोकनिर्माण विभाग को लिखे गए पत्र के बाद शासन ने इसका संज्ञान लिया है। तीनों पुल का निर्माण के लिए शासन ने 8.87 करोड़ के बजट की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में तीन पुलों की हालत जर्जर हो गई है। इसमें बरवा जंगल से कुलकुला देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर कई वर्षों से पुल का निर्माण न होने से उसकी हालत जर्जर हो चुकी है। वहीं शिवपुर से कुबेरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग और करहिया हजारी पट्टी मार्ग पर स्थित जर्जर पुल के निर्माण कार्य कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने विधायक से मांग की थी। इस पर शासन ने तीनों पुलों के लिए धन स्वीकृत देने का पत्र जारी किया है।
इसके क्रम में बरवा जंगल से कुलकुला देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुल निर्माण कार्य के लिए 331 लाख रुपये, शिवपुर कुबेरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 362 लाख, करहिया हजारी पट्टी जाने वाले मार्ग पर पुल निर्माण कार्य के लिए 194 लाख की स्वीकृति मिली है। विधायक ने कहा कि पूरे विधान सभा में सड़क पुल पुलिया जो जर्जर हालत में पड़ा है। इसको मरम्मत कार्य कराते हुए निमार्ण कराने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें