फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिवसीय खेल दिवस का आगाज, हाॅकी में स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता

विज्ञापन
स्टेडियम में प्रतिभागी ​​​​​खिलाड़ियों के साथ विधायक अनिल त्रिपाठी व अन्य। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय जूनियर आयुवर्ग में बालक की 14 वर्षीय हाॅकी तथा बालक, बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में हुआ। इसका शुभारम्भ व पुरस्कार वितरण विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने मेजर ध्यान चन्द्र की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को उनसे प्रोत्साहन लेने के साथ उनके जैसा बन पाने की कोशिश करने का आह्वान किया।
जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम संतकबीरनगर की टीम विजेता रही और खलीलाबाद स्पोर्ट्स उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में रोटरी क्लब संतकबीरनगर के खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, सचिव डीएन पांडेय, डाॅ. एके सिन्हा, डाॅ. सोनी सिंह की उपस्थिति में खिलाड़ियों को फल आहार व रोटरी क्लब के अध्यक्ष द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर माई भारत संतकबीरनगर के प्रभारी अधिकारी सुधांशु त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण विभाग के रितेश वर्मा, जिला खेल कार्यालय के सुमन यादव, यादवेन्द्र यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता और उपविजेता
कबड्डी बालक वर्ग की प्रतियोतिता में सतेंद्र यादव, विरेंद्र यादव, गोलू, दीपू, शिवम, सर्वेश, शिवम, गौरव, विकास, रोहित, कुलदीप रौनक विजेता रहे। अनूप, शिवम, अंकित, अयान असलम, रितेश, अभिषेक, आकाश राम, मोहित, विकेक, दीपू उपविजेता रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में अशिंका राय विजेता, साक्षी उपविजेता, ज्योति विजेता, अंशिका उपविजेता रहीं। इसी तरह क्रमश. सिम्पल, साधना, शशी, अल्का, आस्था, सोनाली, काजल, महिमा, रिया, शिवांगी, संध्या, आदिती विजेता तथा उपविजेता रहीं। आन्वी विजेता, अर्पिता उपविजेता, शिखा विजेता, मिठी उपविजेता, सुप्रिया विजेता, सीमा उपविजेता तथा अंशिका विजेता व वैश्नवी उपविजेता रहीं।

हाकी बालक में प्रिंस विजेता, नितिन उपविजेता रहे। इसी तरह क्रमश: सर्वेश, लक्ष्मण, अभय, आदित्य, कृष्ण, शत्रुघ्न, नितेश, सिद्धान्त, रितेश, आयुष, विवेक, आदित्य, रवि, निमेश, आर्दश, गोलू, हरिशचन्द्र, अर्पन तथा महान विजेता व अंश उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में आदित्य विजेता, रोहित उपविजेता, अभिनंदन विजेता, आयुष उपविजेता, ओम विजेता, अथर्व उपविजेता, अंश विजेता, शुभ उपविजेता तथा अनिरूद्ध विजेता और अनुराग उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें