फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती गांव के बढ़याछापर टोला में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इसमें घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मृतक के पुत्र गौतम कुमार सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे पड़ोसी उनके दरवाजे के पास पटाखा फोड़ रहे थे। उनके पिता मैनेजर सिंह ने मना किया तो आरोपी अपशब्द बोलने लगे।
विरोध पर पिता की पिटाई कर दी। मां दुर्गावती देवी उन्हें बचाने गईं तो आरोपियों ने दोनों लोगों को पीट दिया। गांव के लोगों के बीचबचाव के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मां दुर्गावती देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें