कसया नगर में सड़क की पटरियों पर अवैध तरीके लगे दुकानें को हटाने का चेतावनी देते तहसीलदार धर्मव
कसया। छठ पर्व पर जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार की शाम को कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह और सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर का भ्रमण किया। सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को हटाने के निर्देश दिए।
नगर क्षेत्र में लंबे समय से फुटपाथ पर दुकानदार अवैध रूप से कब्जा जमाए पड़े हैं। इससे सड़क की चौड़ाई घट गई है। वहीं ई-रिक्शा और ठेला चालकों के अव्यवस्थित खड़े होने के कारण यातायात व्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है। इससे नगरवासियों और राहगीरों को आए दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
छठ पर्व को देखते हुए कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह और सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर का भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों कोे अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान यदि दुकानदारों ने निर्देशों का पालन नहीं किया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।