फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नरवाजोत और एपी तटबंध पर पांच साल में तीन अरब खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाढ़ से बचाव की कोई गारंटी नहीं, बारिश के बाद जिले के तटबंधों पर बने 500 से अधिक रेनकट, संवेदनशील स्थानों पर बचाव का नहीं है इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एपी और नरवाजोत तटबंध पर पांच में करीब 11 परियोजनाओं पर बाढ़ खंड विभाग की ओर से तीन अरब से अधिक रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन नदियों में पानी आने पर बाढ़ से बचाव की कोई गारंटी नहीं है। बारिश से जिले के तटबंधों पर 500 से अधिक रेनकट बन गए हैंं। इससे विभागीय अफसरों की चिंता बढ़ गई है, और तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
अमवा खास, एपी तटबंध, नरवाजोत, छितौनी तटबंध पर बने रैट होल अभी तक ठीक नहीं हो सके हैं। वहीं संवेदनशील स्थानों पर बचाव के लिए कोई इंतजाम जिम्मेदारों ने नहीं किए हैं। इससे तटवर्ती गांव वालों को अभी से बाढ़ आने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

एपी तटबंध के लिए स्वीकृत पांच परियोजनाओं का कार्य अंतिम चरण में होने का दावा जिम्मेदार कर तो रहे हैं, लेकिन इस तटबंध पर जो भी संवेदनशील स्थान हैं। वहां बाढ़ से सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा सका है। क्योंकि गंडक नदी में अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद पुराने क्षतिग्रस्त ठोकर, रेनकट, रैटहोल व शाही मांद तटबंध की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
सेवरही क्षेत्र के नरवाजोत में मोतीराय टोला, एपी तटबंध के घघवा जगदीश, जवही दयाल के ततवा टोला, विरवट कोहवलिया, नोनिया पट्टी सहित तटबंध के किनारे बसे अन्य गांवों के सामने बने पुराने ठोकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पानी का दबाव बढ़ने पर तटबंध टूट सकता है। गांव वालों की मानें तो यहां बाढ़ की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम अभी तक नहीं हो सका है, जबकि विभागीय अफसर निरीक्षण कर चुके हैं। इसके लिए बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी किया जा चुका है। बाढ़ से बचाव के लिए इन स्थानों पर ठोकर बनाना जरूरी है। इसके अलावा एपी तटबंध के किनारे नरकट व मूज का जाल है और वहां जगह-जगह बने रेनकट, रैटहोल व शाही की मांद बनी हैं, जो नदी में पानी भरने पर तटबंध से रिसाव का कारण बन बनते हैं।
हर साल जिम्मेदारों को इस समस्या से जूझना पड़ता है, लेकिन समय रहते इसे ठीक कराना उचित नहीं समझ रहे हैं। दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हुई बारिश से तटबंधों पर रेनकट बन गए हैं। इसे ठीक कराने के जेई और एई की ड्यूटी लगाई गई है। तटवर्ती गांव के अशोक निषाद, प्रदीप सिंह, रुस्तम अंसारी, कैलाश सिंह आदि का कहना है कि इस साल मौसम विभाग ने सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में गंडक नदी में वाल्मीकि नगर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला शुरू होने के पहले संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं किया तो बाढ़ की विभीषिका लोगों को झेलनी पड़ सकती है।
-
बारिश के बाद तटबंधों पर बने रेनकट, रैट होल और संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ से बचाव के लिए इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। शासन स्तर से जो भी परियोजनाएं हैं वह पूरी कर ली गई हैं। टेक्निकल टीम के सर्वे के बाद ठोकर निर्माण के लिए स्थान चयन किया जाता है। कार्य को बेहतर किया जाए, इसका पूरा प्रयास रहता है। बाढ़ से बचाव के लिए लगभग कार्य पूरा किया जा चुका है।
-महेश कुमार सिंह, एक्सईएन, बाढ़ खंड

पानी का दबाव बढ़ने पर धंस जाते हैं ठोकर
नरवाजोत से अहिरौलीदान तक करीब 17 किमी लंबाई में गंडक नदी बहती है। मानसून की दस्तक को लेकर बाढ़ खंड विभाग चौकन्ना था, और जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे व जेई सुनील कुमार यादव की देखरेख में 31.16 करोड़ की पांच परियोजनाओं का कार्य करीब पूरा कर लिया गया है, लेकिन बाढ़ से बचाव की कार्य की गुणवत्ता पर गांव वालों ने सवाल खड़ा किया है। तटवर्ती गांव के दीनानाथ सिंह, सुधीर यादव, रामायण राय, ओमप्रकाश निषाद, प्रभुनाथ यादव, पारसनाथ सिंह, पप्पू यादव, ध्रुव निषाद, दुधनाथ शर्मा का कहना है कि प्रत्येक साल बाढ़ से बचाव के लिए करोड़ों रुपये तटबंधों पर खर्च किया जाता है, लेकिन नदी में जब पानी आता है तो ठोकर धंस जाता है, और बोल्डर पानी में बह जाते हैं। नदी में पानी आने के बाद ही पता चलेगा कि बाढ़ से बचाव के लिए किए गए उपाय कितना कारगर है। नरवाजोत बांध के किमी 1.700 पर 5.83 करोड़ की लागत से ठोकर पुनर्स्थापना व परक्यूपाइन लगाने का कार्य, चैनपट्टी में एपी बांध के किमी 2.800 व किमी 3.090 पर 8.91 की लागत से ठोकर पुनर्स्थापना कार्य, जवही दयाल में एपी बांध के किमी 3.500 पर 3.66 की लागत से नए ठोकर का निर्माण कार्य, बाक खाश में एपी बांध के किमी 10.518 पर 6.82 करोड़ की लागत से ठोकर पुनर्स्थापना व परक्यूपाइन लगाने का कार्य और अहिरौलीदान में एपी बांध के किमी 14.500 पर ठोकर पुनर्स्थापना व परक्यूपाइन लगाने का कार्य शामिल है। वहीं विरवट कोंन्हवलिया, ततवा टोला, डीह टोला और मोतीराय टोला सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर नदी तेजी से कटान करती है। इसलिए यहां कटान रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग गांव वालों ने की है।

बाढ़ से बचाव के नाम पर बाढ़ खंड विभाग करोड़ों रुपये तटबंधों की मरम्मत और स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा करने पर खर्च करता है, लेकिन नदी में जब पानी भरता है तो बाढ़ से बचाव की कोई गारंटी नहीं रहती है। घर छोड़कर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

-अशोक तिवारी बरवा पट्टी

बाढ़ खंड की ओर से तटबंध पर बनाए गए ठोकरों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। पानी का थोड़ा भी दबाव पड़ता है तो ठोकर धंस जाता है और बोल्डर नदी में बह जाते हैं। अभी तक बारिश के बने रेनकट को नहीं भरा गया तो दिक्कतें होगी।
-राजकुमार पाल परोरही



पांच सालों में नरवाजोत से अहिरौलीदान तक एपी बांध पर हुए कार्य
वर्ष परियोजना की संख्या लागत

2020 9 परियोजना 104.14 करोड़

2021 5 परियोजना 53.25 करोड़

2022 3 परियोजना 26.34 करोड़

2023 4 परियोजना 14.70 करोड़

2024 5 परियोजना 31.17 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें