फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एमसीएस विंग की लिफ्ट खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में खराब पड़ा लिफ्ट।संवाद
विज्ञापन
-मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग की लिफ्ट खराब, आईसीयू वार्ड तक पहुंचने में फूल रहीं सांसें
विज्ञापन

-गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को सीढि़यां चढ़कर ऊपरी मंजिल पर जाना मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में लिफ्ट खराब हो गई है। इसके चलते गर्भवती महिलाओं के अलावा आईसीयू में जाने वाले गंभीर मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों सीढि़यां चढ़ने के बाद मरीज आईसीयू और महिला वार्ड तक पहुंच रहे हैं। इससे उनकी सांसें फूल रहीं हैं, तो धड़कन की रफ्तार भी बढ़ जा रही है।
इसके अलावा बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इसमें नाक, कान और गला के रोगी अधिक आ रहे हैं। बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या भी पहले की अपेक्षा बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। दवा देने के साथ ही उन्हें बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में ग्राउंड फ्लोर पर महिला मरीजों के लिए ओपीडी चलती है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल पर क्रमश: वार्ड बनाए गए हैं। इसमें द्वितीय तल पर गर्भवती महिलाओं के लिए वार्ड, लेबर रूम और ओटी है। जबकि तीसरी मंजिल पर आईसीयू वार्ड है। यहां पहुंचने के लिए दो लिफ्ट लगी हैं, जो खराब हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मरीजों की ओर से की गई शिकायत के बाद एक लिफ्ट चालू करा दी गई, लेकिन कुछ दिन चलकर लिफ्ट फिर से खराब हो गई। इसके चलते ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए मरीज व तीमारदारों को सीढि़यां चढ़नी पड़ रही हैं। इससे ऊपरी मंजिल पर जाने के बाद मरीज व तीमारदारों का सांस फूल रही है।
बृहस्पतिवार को दोनों लिफ्ट खराब होने के कारण आईसीयू वार्ड व लेबर रूम जाने वाले मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहींं, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 978 मरीज उपचार कराने पहुंचे थे। इसमें सर्वाधिक नाक, कान व गला, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार के मरीज रहे। ईएनटी डॉ. प्रेमनारायण ने बताया कि नाक, कान व गला से पीड़ित मरीज हर दिन उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इधर ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है।
मेडिसिन विभाग के डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ ही बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

000000
एमसीएच विंग में लगी लिफ्ट को कुछ दिन पहले ही ठीक कराया गया था। बेवजह कुछ लोग लिफ्ट से चढ़ते-उतरते हैं। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने लिफ्ट खराब कर दी है। इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द ही लिफ्ट ठीक करा दी जाएगी। लिफ्ट चलाने के लिए गार्ड की भी नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें