चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव गिदहा चक बैरिया में बीते दो जून को हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन को गिरफ्तार करके कई सामान बरामद किया है।
गिदहा चक बैरिया में शटर तोड़कर टेंट हाउस एवं गोदाम से लाखों रुपये का सामान चुराया गया था। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। रविवार को पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। थाना क्षेत्र के गांव गिदहा चक बैरिया निवासी गुलहसन, मुजडिहा निवासी सूरज सिंह, लखिमा निवासी राजन निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष पकंज कुमार गुुप्ता ने बताया कि शनिवार की देर रात विशुनपुरा जाने वाली नहर की पुलिया के पास से तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसके बाद तीनों ने गिदहा चक बैरिया में हुई चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। तीनों के पास से तीन साउंड बॉक्स, तीन डिस्को लाइट, एक हैंडपंप, एक गुब्बारा फुलाने वाली मशीन, एक साउंड मिक्सर मशीन, आठ सौ रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।