कप्तानगंज में चोरी की बाइक के साथ आरोपित।
- फोटो : KUSHINAGAR
चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए
कप्तानगंज कस्बे के रामजानकी घाट से पुलिस ने पकड़ा
कप्तानगंज (कुशीनगर)। कस्बे के रामजानकी घाट से पुलिस ने तीन लोगाें को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद हुई। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर सिंह ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे कस्बे के रामजानकी घाट पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनके नाम नीरज कुमार निवासी ग्राम पगार खास थाना रामकोला, अकरम अली निवासी साहबगंज थाना रामकोला और अमन कुमार उर्फ मंटू निवासी लाला छपरा दूबे टोला थाना रामकोला है। इनके पास से चार बाइक बरामद हुई। इनके खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपितों का संबंध बिहार से है, जो मंडल के कई जिलों से बाइक चोरी कर बिहार ले जाकर बेच देते हैं। अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश रही है। इस दौरान एसएसआई विशाल कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज कस्बा विजय शंकर यादव, अजय तिवारी, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।