चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने चोरों के एक गिरोह के तीन गुर्गों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। इसके अलावा कई अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पडरौना कोतवाली की पुलिस ने रविवार को एक बोरे में छोटे-बड़े छह भगौने, एल्युमिनियम के सामान, दो बैट्री सहित अन्य सामान के साथ तीन लोगों को पकड़ा। इनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्तियों का नाम सद्दाम निवासी गरुणनगर रामलीला मैदान कोतवाली पडरौना, अलीम अली पुनिवासी रामधाम विशुनपुरा कोतवाली पडरौना और राहुल यादव निवासी जंगल अमवा कोतवाली पडरौना है। इनके पास एक तमंचा और कारतूस भी मिला है।
इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बांसी चौकी के इंचार्ज वेदप्रकाश सिंह, मिश्रौली चौकी के इंचार्ज संजय कुमार शाही, कांस्टेबल अनिल यादव, चंद्रमा विंद, विजय कुमार, गिरिश कुमार और रणजीत यादव शामिल रहे।