फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की छह बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की छह बाइक के साथ तीन बाइक चोर को थाना क्षेत्र के ठकरहा पुल बिंदटोलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों को जेल भेज दिया। सेवरही क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक की चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सेवरही थाने के एसएचओ विनय कुमार सिंह, चौकी इंंचार्ज अनिल कुमार शर्मा, एसआई मिथलेश प्रजापति आदि ने बृहस्पतिवार की सुबह बिंदटोलिया गांव ठकरहा पुल के पास से चोरी की छह बाइक के साथ तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार चोरों की पहचान लड्डु उर्फ अजय यादव निवासी ग्राम धामापाकड़, थाना मांझा, जिला गोपालगंज बिहार, तबरेज अंसारी निवासी कथवलिया उर्फ हबीरपुर, थाना तरयासुजान और कमलेश प्रसाद निवासी ग्राम दवनहा थाना सेवरही के रूप में हुई है। पूछताछ में बाइक चोरों ने बताया कि वे यूपी के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर बिहार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों का चेहरा यक्ष एप से निकाले गए फोटो से मिलता जुलता पाया गया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में तीनों चोरों ने स्वीकार किया कि वह क्षेत्र के कस्ब के अलावा ग्रामीण इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हे बिहार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। बरामद बाइक को कब्जे में लेकर तीनों चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें