पडरौना। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले जाने और धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले से दर्ज केस में तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
बरवापट्टी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले युवती के पिता ने तहरीर देकर बताया था कि उसके ही गांव के रहने वाले कुछ लोग उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। आशंका है कि वे लोग उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन भी करा सकते हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर युवती की खोजबीन में जुट गई।
जांच के दौरान आरोपियों का नाम उजागर होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अनवर अली, रोजादीन व एक महिला शामिल है। मामले में धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।