फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: पुलिस मुठभेड़ में इनामी कटप्पा सहित तीन गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल की हत्या में था फरार

Thu, 25 Aug 2022 11:35 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

रात में पिकअप वाहन आता देखकर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार लोगों ने गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। वह गिरकर कराहने लगा। दो अन्य वाहन से उतरकर अंधेरे में भागने लगे। घेराबंदी करके पुलिस ने उनको भी दबोच लिया।
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के घाघी नदी के पास राजवाबर में बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी कटप्पा अपने दो साथियों के साथ पकड़ा गया। कटप्पा के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कटप्पा उर्फ सलीम की तलाश तरया सुजान थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव हत्या में तलाश चल रही थी। वह शातिर पशु तस्कर है। उसने ही हेड कांस्टेबल को वाहन से कुचला था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार की रात दो बजे राजवाबर पुल के पास बदमाशों के इकट्ठा होने की सूचना मुखबिर ने दी। उसने बताया कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पडरौना कोतवाली, तुर्कपट्टी थाना और स्वॉट की टीम बनाकर एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। राजवाबर पुल के पास पहुंचकर ने मोर्चा संभाल लिया।

रात में पिकअप वाहन आता देखकर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार लोगों ने गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। वह गिरकर कराहने लगा। दो अन्य वाहन से उतरकर अंधेरे में भागने लगे। घेराबंदी करके पुलिस ने उनको भी दबोच लिया।
विज्ञापन


गोली से घायल बदमाश की पहचान कटप्पा उर्फ सलीम पुत्र इदरीस ग्राम लक्ष्मीपुर बाबू थाना पटहेरवा के रूप में हुई। उसके दो अन्य साथियों में एक की पहचान गोरखपुर जिले के पीपीगंज का रहने वाले राजेश और दूसरा कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के सपहा निवासी शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। कटप्पा के खिलाफ तुर्कपट्टी, तरयासुजान और पडरौना सहित अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

हाइवे पर चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल को कुचलकर भागने के मुकदमे में कटप्पा वांछित चल रहा था। बदमाशों के पास पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी, दो तमंचा, एक खोखा, तीन कारतूस और पांच सौ रुपये नकदी मिली। बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एसओ तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह, पडरौना कोतवाल राज प्रकाश सिंह और स्वॉट प्रभारी अमित शर्मा की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें