फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार की रात घर में सो रहे राहुल उर्फ काजू की पड़ोसियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दिया था। पुलिस इस मामले तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इसके पहले एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या की वजह युवक का शादी का रिश्ता तोड़ने का विरोध करना था।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव निवासी राहुल उर्फ काजू की शादी तय थी। पड़ोस के युवकों ने शादी का रिश्ता युवती पक्ष से बात कर तोड़वा दिया। इसकी जानकारी होने पर राहुल ने विरोध किया। इसको लेकर 13 नवंबर को राहुल और पड़ोसी युवकों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रात को घर में घुसकर आरोपियों ने राहुल को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया। घर वाले उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने राहुल के पिता की तहरीर पर गांव के सुमंत, आकाश विश्वकर्मा, राघवेंद्र विश्वकर्मा, खूबलाल पर केस दर्ज किया। सुमंत को पहले जेल भेज चुकी है, बाकी तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें