फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाद में पिता और भाई को मारपीट कर घायल किया

Sun, 16 Nov 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार में शनिवार शाम पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता और भाई पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

रामनगर बाजार निवासी अकबर के घर में आपसी विवाद के बाद अचानक कहासुनी मारपीट में बदल गई। अकबर के हमले से पिता शमशाद अहमद (50) और भाई इरफान (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों ने पुलिस की पीआरवी टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कसया सीएचसी भेजवाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया।
इस संबंध में कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें