फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का प्रयास करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का प्रयास करने के तीन आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

दो बाइक पर सवार थे तीनों आरोपित
कप्तानगंज(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के सिसवा शुक्ल और कारीतीन गांव के बीच दो बाइक के साथ तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये लूट का प्रयास करने के आरोपित बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
बताया जा रहा है कि सिसवा शुक्ल गांव निवासी बृजेश कन्नौजिया 29 मार्च को सुधियानी में जन सेवा केंद्र बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने लूटने की कोशिश की थी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना में प्रयोग की गई बाइक का नंबर बृजेश कन्नौजिया ने पहचान लिया था। उसके आधार पर 30 मार्च को सुबह 10 बजे सिसवा शुक्ल और कारीतीन गांव के बीच नहर पर दो बाइक के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनका नाम नूरआलम निवासी जगदीशपुर, थाना अहिरौली बाजार, अमित सिंह निवासी घोघरा थाना अहिरौली बाजार और नरेंद्र प्रताप सिंह निवासी कुसुमहा बेलहिया थाना अहिरौली बाजार है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें