फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोग परेशान

Wed, 25 May 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जिले के दोनों डिवीजनों पडरौना और कसया के उपभोक्ता 20 मई से ही बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान हैं। बिजली विभाग कसया के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि करने की दुहाई देकर 20 मई से ही अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति दुरुस्त होने में अभी भी पांच दिन लग सकते हैं। विद्युत वितरण खंड कसया के अंतर्गत आने वाले शहरी और सभी ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ पडरौना विद्युत वितरण खंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी 20 मई से ही बिजली आपूर्ति कम कर दी गई है।


ग्रामीण क्षेत्रों को सिर्फ छह घंटे तो शहरी क्षेत्रों को दो शिफ्टों में 12 घंटे बिजली दी जा रही है। एसडीओ पडरौना अरविंद सिंह ने बताया कि कसया हाईडिल में 40-40 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं, उनमेें एक की जगह 63 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है। यह प्रक्रिया 20 मई से शुरू हुई है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि 30 मई से बिजली सही ढंग से मिलेगी। इस बाबत बीएल आनंद, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड कसया ने बताया कि हाइडिल में लगाए जा रहे नए ट्रांसफॉर्मर में अभी नमी है। उसे अभी दो दिन हीट किया जाएगा। उसके बाद यह ट्रांसफॉर्मर बिजली आपूर्ति के काबिल हो सकेगा। अभी ग्रामीण क्षेत्र को छह घंटे तथा शहरी को 12 घंटे ही बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें