फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश के आरोपी दबाेचे

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। एक हिंदूवादी संगठन की ओर से शनिवार शाम को किए प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की सक्रियता से बड़ा बवाल टल गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार को हिंदूवादी संगठनों की ओर से जुलूस निकाला गया था। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवक वे एक समुदाय पर धार्मिक तंज कसने लगे। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और माहौल को शांत कराते हुए दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन में शामिल कुछ युवकों ने सामाजिक और धार्मिक माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से ऐसा किया। ग्राम सरीसवा से आरोपी अमित, सूरज, रितिक ग्राम सरिसवा थाना तुर्कपट्टी तथा साहिल एवं अनुज ग्राम खिरिया थाना तुर्कपट्टी पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें