फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने पांच वारंटियों को दबोचा। सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरवापट्टी थाने की पुलिस ने वारंटी रामलाल निवासी रामपुर बरहन टोला खानगी, थाना बरवापट्टी को गिरफ्तार किया। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिसमें बिहारी निवासी खोठ्ठा टोला सेमरहिया, रंजीत यादव निवासी नैपुर, विजय निवासी बसंतपुर शामिल हैं। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी मोहन निवासी मंसूरगंज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें