नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के बिहार छपरा के पास रविवार की शाम घर जा रहे एक बाइक सवार मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौजूद लोग उन्हें कोटवा सीएचसी भेजवाए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के बजरिया निवासी मुन्ना चौहान (42) रविवार की शाम बिहारी छपरा से बाजार कर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान वे एक मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें कोटवा सीएचसी भेजवाए, जहां डाॅक्टर उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले लोग उन्हें कोटवा सीएचसी ले गए थे। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।