फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो घरों चोरों ने जेवर और नकदी उड़ाए

Tue, 25 Nov 2025 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। क्षेत्र के मठियां श्रीराम गांव में रविवार के रात चोरों ने एक साथ दो घरों में चोरी और दो घरों में चोरी का प्रयास के घटना को अंजाम दिया है। सोमवार को सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक की टीम ने मौके पर जांच कर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुटी गई। मठिया श्रीराम निवासी प्रभुनाथ पांडेय, अमरेंद्र कुमार मिश्र, रूदल ठाकुर और तारकेश्वर तिवारी के घर चोरी हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह खेत में बिखरे पड़े बाक्स को देख लोगों का शक हुआ तो पता चला उक्त घरों से सामानों की चोरी की गई है। एक एक कर सभी लोगों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पीड़ित अमरेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि स्टील के चार बाक्स, अटैची में रखा जेवरात ,कपड़ा व नकद पांच हजार रुपये के साथ कुछ डाकुमेंट चोरों ने चोरी कर लिया गया।
प्रभुनाथ पांडेय ने तहरीर सौपकर बताया कि कुछ गहने और एक लाख सात हजार रूपये की चोरी छत के रास्ते घर में दाखिल होकर किया गया है। अन्य दो लोगों अभी तहरीर देने की बात कह रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज करते हुए बिखरे पडें सामानों को हाथ लगाने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद फारेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ तरयासुजान धनवीर सिंह ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना हुई हैं और दो घरों में चोरी का प्रयास किया गया है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें