फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुस्तकालय में पाठक संख्या बढ़ाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Tue, 25 Nov 2025 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय जिला पुस्तकालयों में घट रही दैनिक पाठकों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से पुस्तकालयों में दैनिक पाठक बढ़ाने के लिए एनसीसी कैडेट, एनएसएस के स्वयं सेवकों की मदद लेने के साथ सोशल मीडिया पर भी पुस्तकालय की गतिविधियां की साझा की जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के रामकोला रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में राजकीय पुस्तकालय संचालित होता है। कॉलेज की छात्राएं ही कभी-कभी पढ़ाई करने पहुंची है। कॉलेज के अलावा अन्य छात्र-छात्राएं नही हैं। इसके चलते यह पुस्तकालय अक्सर बंद रहता है। यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में स्थापित पुस्तकालयों का है, जबकि वहां एकेडमिक से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए उप्र शासन उप सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि जिलों में स्थापित राजकीय पुस्तकालयों में दैनिक पाठक बढ़ाने के लिए कहा है।
डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि राजकीय पुस्तकालयों में दैनिक पाठक संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश मिला है। एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयं सेवकों की मदद लेकर स्कूल और कॉलेजों में संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा पुस्तकालय की दैनिक गतिविधियाें को सोशल मीडिया पर भी साझा किया जाएगा, ताकि पुस्तकालयों में दैनिक पाठक संख्या बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें