फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पकड़ने के प्रयास पर चोरों ने चलाई गोली, धारदार हथियार से हमला, चार घायल

Tue, 25 Mar 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जंगल विशुनपुरा गांव में मोबाइल दुकानदार के घर दाखिल हुए चोरों ने चोरी का विरोध करने पर फायरिंग कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। दो का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चोर आलमारी में रखा 50 हजार नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गांव निवासी अजय चौरसिया की पडरौना के अलावा दुदही, तमकुहीरोड में मोबाइल फोन की दुकान है। रविवार की रात अजय और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन

आधी रात के करीब अजय के कमरे में पांच की संख्या में लोग खिड़की की जाली तोड़कर दाखिल हुए और आलमारी में रखा 50 हजार नकदी व करीब 30 हजार का सोने-चांदी का जेवर निकाल लिए। आवाज सुनकर अजय व उनकी पत्नी सभ्यता की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगे। चोरों ने अजय को धमकी देकर चुप करा दिया, लेकिन सभ्यता नहीं चुप हुई तो उसकी चोरों ने पिटाई कर दी। शोर सुनकर पास के कमरे में सो रहे बड़े भाई अशोक चौरसिया, छोटे भाई राकेश चौरसिया और पिता बैजनाथ चौरसिया भी कमरे से बाहर निकल आए। नकदी व जेवर लेकर भाग रहे चोरों को अशोक और राकेश ने दौड़ाया तो एक ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की। इसमें गोली का छर्रा अशोक के दोनों पैरों में कई जगह लग गया।
वहीं खुद को घिरता देख दूसरा चोर राकेश के चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। हमले में बैजनाथ, अजय को भी हल्की चोटें आई हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर चोर नकदी व जेवर लेकर भाग निकले। शोर सुनकर आस-पास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को लेकर लोग मंसाछापर सीएचसी पर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने अशोक और राकेश को रेफर कर दिया। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस को लोगों ने घटना के बारे में बताया। सोमवार को दोपहर में एसपी संतोष कुमार मिश्रा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ अभिषेक प्रताप अजेय पहुंचे। काफी देर तक एसपी मौके पर जमे रहे और आस-पास के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें