फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ताला तोड़ चोरों ने जेवर व नकदी उड़ाए

Fri, 26 Sep 2025 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

अरनहवा गोंड के टोली गांव में बुधवार रात मोहन गोंड के घर में चोरी हुई। चोरों ने गहने, नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। घटना के बाद गांव में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता है।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गाेंड के टोली गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर से जेवर व नकदी उड़ा दिया। मोहन गोंड के घर से चोरों ने बाॅक्स का ताला तोड़कर गहने, पांच हजार नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से करीब पांच हजार रुपये नकद, गहने, कपड़े और अन्य सामान चुरा ले गए। इतना ही नहीं चोर दो सूटकेस लेकर गांव से बाहर जंगल तक गए और वहां सूटकेस तोड़कर फेंक दिए।
विज्ञापन

परिजनों ने अनुमान लगाया है कि चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग रात में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें