कप्तानगंज। कस्बे के सुभाष नगर के खरादी मिस्त्री की दुकान के सामने शुक्रवार की रात ट्रक लगा कर चोर जनरेटर का अल्टीनेटर उठा ले गए। शनिवार सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।
कस्बे में हाईवे के दोनों तरफ घनी आबादी और दुकानें है। इसी सड़क पर एसबीआई, केनरा बैंक और पोस्ट ऑफिस है। स्टेट बैंक शाखा के ठीक सामने खरादी का काम करने वाले मिस्त्री चंद्रभान पासवान की दुकान है। दुकान के सामने उन्होंने जनरेटर लगाया है। चंद्रभान पासवान ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब 8 बजे दुकान बंद कर कस्बे की गांधी गली में अपने घर चले गए। शनिवार सुबह 9 बजे के दुकान पहुंचे तो जनरेटर का अल्टीनेटर नहीं था। संवाद