फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोखरे में डूबने से बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 05 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के विशुनपुर मगुरही गांव में शुक्रवार शाम को साथियों के साथ नहाने गए 12 वर्षीय प्रियांशु यादव की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव के बगल में जेसीबी से मिट्टी की खोदाई की गई थी। गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। प्रियांशु गांव के कुछ बच्चों के साथ उसी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चे घर चले गए और किसी को कुछ बताया नहीं। शाम को परिजन उसकी तलाश करते पोखरे के पास पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रियांशु दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था।
बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। इस संबंध में एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें