हाटा। सीएचसी हाटा के आसपास मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय जांच टीम के पहुंचने से पहले ही अधिकतर अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर बंद कर संचालक भाग गए। इससे जांच की गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जांच के दौरान केवल विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला मिला, जहां दस्तावेज व्यवस्थित पाए गए। हालांकि शुरुआत में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, लेकिन बाद में उनके आने पर जांच पूरी की गई। इसके अलावा देव अल्ट्रासाउंड, बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर सहित कई अन्य प्रतिष्ठान बंद मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना लीक होने के कारण ही संचालकों ने पहले ही अपने सेंटर बंद कर दिए।
जेडी डॉ. एके गर्ग ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई है और बंद मिले सेंटरों की रिपोर्ट तैयार भेजी जाएगी। जांच नायब तहसीलदार सुनील सिंह की मौजूदगी में हुई।