फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाव में गिरकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 25 Mar 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर सुकरौली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक किसान की मौत हो गई। उसकी पहचान रूदल (34) के रूप में हुई है। वह अपने गांव के दो लोगों के साथ गंडक नदी पार करके दियारा स्थित अपने खेत में काम करने गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को नाव से लौट रहे थे तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नाव में गिर गए। सिर में चोट लगने वे अचेत हो गए। मौजूद लोग उन्हें लेकर तट पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। उन्हें तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रूदल की मौत से पत्नी सुमन और उनकी पुत्री अंशिका (11), पुत्र मुन्ना (9), छोटी पुत्री आरुषी (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें