फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकानों को खाेलने के लिए डीएम से लगाई गुहार

Tue, 20 Jan 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के भरवलिया के नौका छपरा निवासी दुकानदारों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने करीब 20 दिन से चौराहे पर बंद दुकानों को खाेलने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के चौराहे पर दुकान चलाने वाले तैयब अंसारी, शाहीद अंसारी व निशार अहमद आदि ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कहा कि वे लोग गांव के चौराहे पर किराना, सैलून, दवा आदि की दुकान चलाते हैं। इसी से उनके परिवार का जीविकोपार्जन होता है।
31 दिसंबर को जूड़वनिया में अम्बरपुर निवासी निशांत उर्फ शक्तिमान की हत्या दो युवकों ने कर दिया गया था। इसको लेकर गांव के लोग चौराहे पर धरना दिए थे। तभी से उनकी दुकानें बंद हैं। जब भी वे दुकान खोलने जाते हैं तो उनकी दुकान खोलने नहीं दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें