फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: केंद्रों पर 50 प्रतिशत होंगे बाहरी स्टाफ

Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटर परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार नियम सख्त किए गए हैं। जहां कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के नियम सख्त करते हुए केंद्रों पर तैनात होने वाले 50 प्रतिशत स्टाफ काे बाहर से लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा।
कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष में पहुंचकर पहले कक्ष की अच्छी तरह तलाशी लेकर सुनिश्चित करेंगे कि कक्ष में नकल संबंधी आपत्ति जनक सामग्री पोस्टर आदि तो नहीं लगा है। यही नहीं परीक्षा कक्ष में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र दिया जाएगा, जिसे स्कैन करने पर उनकी इंट्री होगी।
विज्ञापन

परीक्षा में फर्जी शिक्षकों की तैनाती रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र में नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि जानकारी होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र में आवंटित बच्चों के सापेक्ष शिक्षक मुहैया कराए जाएंगे।
परीक्षा के दौरान स्टाफ को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की भी इजाजत नहीं होगी। प्रभारी डीआईओएस डॉ. भूपेंद्र मिश्र ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर विद्यालय में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक दूसरे विद्यालयों के लगाए जाएंगे, ताकि परीक्षा में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड ने इन नियमों को कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देश दिया है। ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें