फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर रहा सन्नाटा

Sun, 02 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर वार्ड नंबर 10 वाल्मीकि नगर (बरवाजंगल) में धान क्रय केंद्र शनिवार को पहले दिन खुला रहा, लेकिन कोई विक्रेता धान लेकर नहीं आए। क्रय संस्था विपणन शाखा खाद्य विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र कसया प्रथम व कसया द्वितीय पर प्रभारी केंद्र पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार द्वारा एक नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद का समय निर्धारित किया गया है। कुशीनगर जिले में धान खरीद का 99 हजार मिट्रिक टन लक्ष्य रखा गया है। लेकिन क्रय केंद्र पर पहले दिन ही सन्नाटा छाया रहा। कोई भी किसान केंद्र पर नहीं पहुंचा। सरकार की ओर से कामन धान का मूल्य 2369 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड ए का मूल्य 2389 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है। चार दिनों से हो रही बेमौसम बारिश की मार के चलते किसान बेहाल है।
खेतों में धान की कटाई बहुत ही कम मात्रा में हो पाई है। कुछ धान पानी में गिरे हुए हैं, तो कुछ कटाई के बावजूद भी मौसम की मार के चलते खराब हो रहे हैं। केंद्र प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि धान खरीद की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है, लेकिन खराब मौसम के चलते अभी लगभग एक सप्ताह बाद ही खरीद हो सकेगी। क्योंकि कुछ किसानों के धान खेत में लगे हैं तो कुछ किसान जो धान की कटाई कर भी लिए है।
विज्ञापन

वह मौसम की मार के चलते नहीं ला पा रहे हैं। सरकार की तरफ से क्रय केंद्र का खरीद लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है। धान की खरीद सुबह 9 बजे शाम 5 बजे तक की जाएगी साफ सुथरा एवं गुणवत्ता युक्त अधिकतम 17 प्रतिशत नमी वाला ही धन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें