फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूरे दिन नहीं निकली धूप, ठंड बढ़ी

Sun, 12 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम ने रविवार को एक बार फिर कड़े तेवर दिखाए। सुबह धूप तो निकली, लेकिन कुछ देर बाद आसमान में बादलों ने सूरज को आगोश में ले लिया। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जिले में बूंदाबांदी होने की आशंका जताई है। इससे ठंड और बढ़ेगी। शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को सुबह करीब सात बजे दिन साफ होने से धूप निकली। मगर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह करीब दस बजे आसमान में बादल छाने लग गए।
दोपहर होते-होते सूरज बादलों की ओट में छिप गया और धूप पूरी तरह से गायब हो गई। वहीं, तेज सर्द हवाएं चलने लगी। ऐसे में बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विशेषज्ञ श्रुति वी सिंह ने बताया कि सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें