पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कुर्मी पट्टी निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुर्मी पट्टी निवासी प्रमोद प्रसाद बुधवार अपने ससुराल भलुवहा गए थे।
वहां से बोदरवा बाजार पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। अभी वे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के तिनहवा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई, इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोग उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार की शाम उनका शव घर पहुंचा। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हों अंतिम संस्कार कर दिया।