फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अतिक्रमण हटवाने गई टीम के सामने दो पक्षों में मारपीट

Fri, 30 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/दाहूगंज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईपट्टी गांव में अतिक्रमण हटाने गईं राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के सामने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। कानूनगो जयंत गुप्ता ने न्यायालय के आदेश के उल्लंघन समेत बदसलूकी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गोसाईपट्टी में रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने पहुंची। गांव के रास्ते की जमीन पर नगीना यादव पहवारी यादव, सुरेंद्र यादव व लालबाबू यादव का कब्जा था। इसके कारण आने-जाने वाले लोगों को दिक्क़त होती है।
विज्ञापन

गांव के ही एक व्यक्ति की अपील के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार जयंत गुप्ता, शैलेन्द्र पाण्डेय आदि के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा हटाने पहुंची। टीम चिन्हित स्थानों से अवैध कब्जा हटा रही थी। इसी दौरान गांव के गोलबंद हुआ दो पक्ष मौके पर जुट गए और पुलिस बल की मौजूदगी में आपस में कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें