फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस देख भागे, ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से चालक समेत दो की मौत

Fri, 30 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
करन की मौत के बाद बदहवास बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर/गोड़रिया (कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बेलवनिया मोड़ पर बृहस्पतिवार को सुबह ईंट-भट्ठे पर मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ट्रैक्टर चालक समेत दो की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद पहुंचे गांव वाले ट्रैक्टर में दबे दोनों किशोरों को किसी तरह बाहर निकाला। इसमें एक ट्रैक्टर चला रहा था, दूसरा इस पर बैठा था। इसकी खबर मिलते ही दोनों के परिवार में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ईंट भट्ठे के पास दो पुलिसकर्मियों को देख कर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा और इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बड़गांव खास टोला निवासी 17 वर्षीय करन, 15 वर्षीय संजीत पतरू के ट्रैक्टर-ट्राली पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को सुबह एक ईंट भट्ठे पर मिट्टी की ढुलाई करने के लिए घर से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर निकले।
करन ट्रैक्टर चला रहा था और संजीत मिट्टी की ढुलाई करने में इसका सहयोग कर रहा था। मिट्टी लेकर ईंट भट्ठे पर जाने के दौरान बेलवनिया गांव के मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे खेत में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें