तमकुहीराज। दो थानों में 15 दिन के अंदर रिश्ते को कत्ल करने वाली हुई दो वारदातों ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। हत्याएं किसी पराए ने नहीं बल्कि अपनों ने ही की है। आपसी कलह, द्वेष, अवैध संबंध व जमीन जयदाद के झगड़े को लेकर रिश्तों का कत्ल हो रहा है।
7 फरवरी वर्ष 2025 को नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर 21 (विशुनपुरा ) निवासी राधेश्याम चौरसिया (60) के बेटे नवीन (25) ने रुपयों की मांग की। पिता राधेश्याम ने इन्कार किया तो बेटे ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में पिता की माैत हो गई।