फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाजार में झंडे से अधिक स्टीकर की मांग

Fri, 14 Aug 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। स्वतंत्रता दिवस करीब आते ही बाजार तिरंगे के रंग में रंग गया है। इस बार बाजार में तिरंगे झंडे से ज्यादा देशभक्ति वाले स्टीकरों की धूम है। स्टेशनरी और गिफ्ट की दुकानों पर स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा स्टीकर, ब्रासलेट और बैज खरीद रहे हैं। नए डिजायन के पेन, म्यूजिक सिस्टम और तिरंगे वाली टी-शर्ट की भी खूब डिमांड है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले बिक्री 40 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

15 अगस्त को लेकर शहर के कोतवाली रोड, तिलक चौक और बेलवाचुंगी आदि बाजारों में देशभक्ति का माहौल है। काफी किताब की हर दुकान तिरंगे और भगवा रंग से सजी है। लेकिन इस बार लोगों का रुझान पारंपरिक झंडे से हटकर फैशन और स्टाइल वाले सामान की तरफ ज्यादा है। बाइक, लैपटॉप, नोटबुक और मोबाइल पर लगाने वाले थ्रीडी स्टीकर 10 से 50 रुपये तक बिक रहे हैं। आई लव इंडिया और जय हिद लिखे सिलिकॉन और धातु के ब्रासलेट की मांग अधिक है।
वहीं स्टेशनरी की दुकानों पर तिरंगे वाले पेन, स्केल, ज्योमेट्री बॉक्स और बैग अधिक बिक रहे हैं। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शमिल होने वाले छात्र तिरंगा प्रिंट वाली कैप, टी-शर्ट और कंगन आदि की खरीदारी में जुटे हैं। स्टेशनरी दुकानदार विजय गुप्ता ने बताया कि पिछले 10 दिन से सुबह से शाम तक भीड़ लगी है। बच्चे 20-20 रुपये के स्टीकर की पूरी शीट खरीद रहे हैं। झंडा 30 रुपये का है लेकिन स्टीकर 10 रुपये में मिल जा रहा है, इसलिए डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन

गिफ्ट शॉप संचालक अजय मद्धेशिया ने बताया कि नए डिजायन के तिरंगे और म्यूजिक वाले बैज सबसे ज्यादा बिक रहे। युवा वर्ग ब्रासलेट और वॉच ले रहा है। स्कूली छात्र तन्यम राय ने बताया कि स्कूल में 15 अगस्त को फंक्शन है। हम सब दोस्तों ने मिलकर नोटबुक और बोतल पर स्टीकर लगवाए हैं। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में 14 अगस्त की शाम तक सबसे ज्यादा भीड़ रहने की उम्मीद है। देशभक्ति का जज्बा ही इस बार बाजार की सबसे बड़ी ताकत बना है।
विज्ञापन



00000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें