फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Sun, 17 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना के छुछिया गेट पर सजा पंडाल। संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। जिले में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भजन-कीर्तन के बाद रात में 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के बाद जिले के मंदिर परिसर और पंडाल जयकारे से गूंज उठे। उसके बाद भक्तों ने देर रात तक पूजा-अर्चना की और उसके बाद उनमें प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शहर में जगह जगह सजी राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सदर कोतवाली समेत जिले के सभी पुलिस थानों में भी इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर जिले के थानों में 31 वर्ष बाद श्रीकृष्ण जन्म की बधाई बजी।
पडरौना शहर के जगदीशपुरम कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में हर साल की भांति श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां भजन-कीर्तन के बाद रात में जागरण हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। भजन कीर्तन के बाद रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही शंखध्वनि और जयकारे से मंदिर गूंज उठा। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

आनंद मिश्र, विशाल शुक्ल, विरेंद्र सिंह, रितेश मिश्र, रमेश मिश्र सहित कई लोग कीर्तन भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान शीलू बर्नवाल, राज मिश्र, प्रशांत मिश्र, प्रियेश मिश्र, विपिन तिवारी, प्रबल मिश्र, प्रखर मिश्र, नीशू मल्ल, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसी तरह नगर के बुढ़िया माई मंदिर, बावली चौक, कोतवाली रोड, कसेरा टोली, बेलवा चुंगी, भारतीय शिवाला मंदिर, छावनी स्थित महादेव मंदिर दरबार रोड, रामलीला मैदान छुछिया गेट, साहबगंज, नौका टोला समेत विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें