जौरा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर युवक दुष्कर्म करता था, युवती पांच माह की गर्भवती हो गई है, शादी के लिए दबाव बनाई तो आरोपी युवक इनकार कर दिया और शादी करने से मना कर दिया।
इसके बाद युवती युवक के घर 15 अगस्त को पहुंची और उसके परिजनों से पूरी बात बताई। परिजनों ने भी युवती को भगा दिया। इसके बाद युवती पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक युवती को गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया और इसके साथ दुष्कर्म एक साल से करता रहा।
युवती का आरोप है कि 12 अगस्त को युवक उसे साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक से युवती ने गर्भवती होने की जानकारी। इसके बाद युवक शादी करने से मना कर दिया और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा। गर्भपात कराने से मैंने मना कर दिया तो धमकी देते हुए कहा कि तुमसे शादी नहीं करूंगा।
15 अगस्त को युवती युवक के घर पहुंची और उसके परिजनों से युवक की करतूत को बताया। युवक के घर वाले युवती की बात सुनकर भड़क गए और दरवाजे से भगा गया और बोले कि जाकर गर्भपात करा लो, इसका विरोध करने पर युवक और इसके परिजन मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं, हत्या की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।