फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो देशों को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में फंसा पेच

विज्ञापन
पनियहवा के आगे जंगल के अंदर  एनएच 727 सड़क बदहाल।संवाद
विज्ञापन
खड्डा। कुशीनगर व बिहार तथा नेपाल को जोड़ने वाली अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग के वीटीआर के अंदर का छह किलोमीटर हिस्सा दो दशक से अधूरा है। इसी सड़क से खड्डा व निचलौल क्षेत्र के नदी पार बाढ़ प्रभावित गांव तक जाया जाता है। इस हिस्से पर एलिवेटेड सड़क बनाने की कवायद ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। वर्तमान में इस सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। दोनों प्रदेशों के हजारों यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

यूपी-बिहार-नेपाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-727 का जंगल के अंदर छह किलोमीटर का हिस्सा गड्ढ़ों में तब्दील है। इस मार्ग से ही कुशीनगर के खड्डा व महराजगंज के निचलौल विकास खंड के लगभग 60 हजार आबादी को जोड़ता है। दोनों प्रदेश व नेपाल के लोगों के लिए लाइफ लाइन कही जाने वाली यह सड़क व्यवसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें